Varanasi News : बदला मौसम का मिजाज; बादलों ने 6 डिग्री गिराया पारा, मार्च का औसत तापमान सिर्फ 35.1 डिग्री

सार

बनारस में मौसम का मिजाज बदला दिखाई दिया। दिनभर बादल छाए रहे, दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में नमी से लोग थोड़ी राहत में दिखाई दिए।

मौसम,Varanasi News,बनारस में मौसम
मौसम

विस्तार

जिले का मार्च महीना उम्मीद से भी कम गर्म रहा। दिन में मार्च का औसत तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं महीने भर 4 दिन ही तापमान 40 डिग्री को छू पाया। अप्रैल का आगाज भी कुछ ऐसा सुहाना है। बुधवार को दिनभर छाए बादलों के बीच दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को काशी में पूरे दिन बादल छाए रहने से तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री नीचे गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा सामान्य से 0.5 डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक शहर और गांव दोनों इलाकों में ठंडी हवा बहने से सिहरन सी महसूस हुई। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चली।

मार्च महीने का दिन का औसत तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ये बीते वर्षों से ज्यादा नहीं रहा। लेकिन 1981 से लेकर 2010 तक के आंकड़ों के मुताबिक मार्च का पारा 33.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 2025 में ये दो डिग्री ज्यादा 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसी प्रकार आगे भी बूंदाबांदी के रहें आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि शुक्रवार से गर्मी बढ़ने की आशंका है। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। बारिश से तापमान 2 से 3 डिग्री और नीचे आ सकता है, लेकिन इसके बाद मौसम तेजी से गर्मी की चपेट में आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

yamaha fz s fi hybrid 2025 : दमदार माइलेज और नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लाल मिर्च ज्यादा खाने के दुष्प्रभाव: पाचन समस्याएँ, एसिडिटी, रक्तचाप में वृद्धि, त्वचा एलर्जी, आंतों की जलन और स्वास्थ्य पर अन्य हानिकारक प्रभाव जियो इलेक्ट्रिक साइकिल: भारत की नई रफ्तार Shivratri शिव की महिमा अपरंपार, करें सब मिलकर उनका जयकार सेंसेक्स और निफ्टी: शेयर बाजार की ताजा हलचल पाकिस्तान बनाम भारत highlights चैंपियंस ट्रॉफी 2025
नहीं होगी कोई लापरवाही, कोरोना से बचाव है सबसे ज़रूरी हर चौके-छक्के की यही पहचान, भारत करेगा फिर कमाल पाकिस्तान india vs pakistan today match पाकिस्तान बनाम भारत highlights चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेंसेक्स और निफ्टी: शेयर बाजार की ताजा हलचल Shivratri शिव की महिमा अपरंपार, करें सब मिलकर उनका जयकार जियो इलेक्ट्रिक साइकिल: भारत की नई रफ्तार लाल मिर्च ज्यादा खाने के दुष्प्रभाव: पाचन समस्याएँ, एसिडिटी, रक्तचाप में वृद्धि, त्वचा एलर्जी, आंतों की जलन और स्वास्थ्य पर अन्य हानिकारक प्रभाव yamaha fz s fi hybrid 2025 : दमदार माइलेज और नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ